Thursday, October 22nd, 2026

कृषि विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों को आई.डी.बी.आई. बैंक में मिली नियुक्ति

रायपुर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर का प्लेसमेंट सेल यहां के विद्यार्थियों को रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्लेसमेंट सेल द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न शासकीय, अर्ध-शासकीय एवं निजी संस्थानों में रोजगार दिलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विगत दिनों प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित आॅनलाईन कैम्पस इंटरव्यू के माध्यम से विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों लक्ष्मण कुर्रे, अश्वनी, त्रिभुवन साहू, वैभव यादव, कल्प दास एवं सुसदफ अंसारी को इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक आॅफ इंडिया (आई.डी.बी.आई.) में सहायक प्रबंधक (ग्रेड ए) के पद पर नियुक्ति प्राप्त हुई है। इस पद हेतु कुल 500 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 57 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया। सम्पूर्ण प्रक्रिया इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा समन्वित की गई। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटील ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हंै। विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष डॉ. जी.के. श्रीवास्तव, प्रभारी डॉ. एस.एस. टुटेजा, तथा सहयोगियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय